किसानों पर जुर्माने से नाराज पुष्पराज पटेल ने जिला प्रशासन पर उठाए सवाल, पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें।

नवंबर 13, 2025 - 18:59
नवंबर 14, 2025 - 06:36
 0  70
किसानों पर जुर्माने से नाराज पुष्पराज पटेल ने जिला प्रशासन पर उठाए सवाल, पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें।

छत टपकती है उसके कच्चे घर की ।।

फिर भी वह किसान करता है ,दुआ बारिश की ।।

https://youtube.com/shorts/FD1_av2WHbg?si=GoeJQdRjttNhzdLO

https://youtube.com/shorts/FD1_av2WHbg?si=GoeJQdRjttNhzdLO

कुछ दिन पहले यह देखा गया कि किसान खाद्य के लिए परेशान था अब यह देखा जा रहा है कि किसान पराली जलाने पर जुर्माना लगाने से परेशान है कुल मिलाकर अन्नदाता परेशान ही परेशान है। किसान नेता पुष्पराज पटेल ने जिला कलेक्टर को संबोधित करते हुए सवाल किया है कि प्रशासन ने कितने गांव में पराली निष्पादन के लिए कितनी मशीनों को पहुंचा है और बोनी के समय को ध्यान में रखते हुए वह मशीन कितना काम कर रही हैं यदि वह समस्त गांव की पराली का निष्पादन नहीं कर पा रही है तो क्या किसान समय पर बोनी नहीं करें ,और करे तो फिर कैसे करें । कृषि प्रधान देश के अन्नदाता के साथ तानाशाह की तरह व्यवहार किया जाना उचित नहीं, किसानों पर जुर्माना लगाकर मध्य प्रदेश शासन के करोड़ों का कर्ज तो उतरा नहीं जा सकता तो फिर इस तरह के व्यवहार क्यों किया जा रहे हैं क्यों किसानों पर मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं क्यों जुर्माना लगाए जा रहे हैं यदि किसान समय पर बोनी नहीं करेगा तो अन्य की पूर्ति कैसे होगी ।इन अहम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पुष्पराज पटेल ने जिला कलेक्टर महोदय से उचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है, साथ ही इस मुद्दे पर क्षेत्रीय चारों विधायक की खामोशी पर और सांसद जी की खामोशी पर सवाल उठाया और समस्त पत्रकार बंधुओ से अनुरोध करते हुए अपनी बात को प्रशासन शासन तक पहुंचाने की बात कही है

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow